फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चाय बनाने में देरी पर पत्नी को जलाया, पति के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव भड़ी में चाय बनाने में देरी को लेकर पति पर विवाहिता को जलाकर घायल करने का आरोप है। यह घटना पांच अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे हुई। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता लियाकत ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी इमराना की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व भड़ी निवासी अफलातून से हुई थी। आरोप है कि अफलातून ने इमराना की पिटाई की। उसका मुंह जलते गैस चूल्हे पर रख दिया। इसके बाद उस पर चाय के लिए रखा गर्म पानी भी डाल दिया। आरोपी ने इमराना को जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वह पति के कब्जे से छूटी। मायके पक्ष के लोग भड़ी पहुंचे और इमराना को सरकारी अस्पताल ऊन ले गए।
लियाकत ने आरोप लगाया कि अफलातून पिछले करीब पांच वर्षों से इमराना को प्रताड़ित कर रहा था। वह मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर तीन तलाक देने और दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें