फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन जनाजे एक साथ उठे तो लोगों की आंखें हुईं नम

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव खानपुर में जनाजे को सुपुर्दे खाक के लिए ले जाते लोग । संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में हादसे में मरे बाइक सवार मां-बेटा व बेटी के शवों काे पैतृक गांव खानपुर में गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। एक परिवार के तीन लोगों की मौत होने से गांव में गम का माहौल बना रहा।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव खानपुर निवासी शमशाद परिवार समेत करीब 15 साल से जिला मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में रह रहा है। शमशाद का पुत्र सरताज (22), पत्नी शाहजहां (42) और पुत्री सना (18) दो दिन पहले शनिवार को चरथावल से खानपुर में परिवार में शादी समारोह में आए थे।
विज्ञापन

रविवार को वलीमे की दावत में शामिल होने के बाद देर शाम सरताज बाइक से अपनी बहन व मां के साथ चरथावल लौट रहा था।
जिला मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र में गांव धौलरा के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकाें ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था।
सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को पैतृक गांव खानपुर लाया गया। एक परिवार के तीन सदस्यों के जनाजे एक साथ उठने पर माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके बाद तीनों शवों को सुपुर्दे खाक किया गया।
उधर, बताया गया है कि सरताज व सना दोनों बहन भाई का रिश्ता तय हो चुका था। बकरीद के बाद दोनाें का निकाह होना तय था, लेकिन इससे पहले ही दोनों की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक सरताज के दो भाई सादिक व सलमान सऊदी अरब में काम करते हैं। भारत पाकिस्तान क बीच तनाव के चलते फ्लाइट बंद होने के कारण उन्हें टिकट नहीं मिल सके, जिस कारण वे अपनी मां, भाई व बहन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।

बाबरी क्षेत्र के गांव खानपुर में जनाजे को सुपुर्दे खाक के लिए ले जाते लोग । संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें