फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुलह न होने पर विवाहिता व मां-बाप को पीटा, कपड़े फाड़े

Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। घरेलू हिंसा के मामले में महिला थाना परामर्श केंद्र पर बुलाए गए दंपती में समझौता नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता व उसके माता—पिता के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन


गाजियाबाद जिले के थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी कैराना के मोहल्ला खैलकलां निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुरालियों द्वारा उसकी बेटी का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसका मामला महिला थाना परामर्श केंद्र में चल रहा है। सोमवार को उसकी बेटी और दामाद को बातचीत एवं सुलह के लिए बुलाया गया था। इसके बाद वह दोपहर करीब तीन बजे थाने से बाहर निकलकर बस का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि तभी दामाद व उसके पिता तथा चाचा ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ उसके तथा उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दी। बचाव को आई उसकी पत्नी को भी पीटा गया। आरोपियों ने उसकी बेटी एवं पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। मारपीट में उसकी बेटी व पत्नी घायल हुई। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें