फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भैंसवाल खेल स्टेडियम का निर्माण एजेंसी ने किया सर्वे

Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव भैंसवाल में प्रस्तावित खेल स्टेडियम की भूमि। संवाद
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल में प्रस्तावित खेल स्टेडियम की भूमि पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन की ओर से पुन: प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए सर्वे किया है। स्टेडियम की भूमि में मिट्टी भराव किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

खेलो इंडिया योजना के तहत पांच साल पहले भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। शासन की ओर से यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया। कार्यदायी संस्था ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू खेल स्टेडियम की तर्ज पर भैंसवाल खेल स्टेडियम का डिजाइन तैयार कराया। शासन से स्टेडियम की प्रशासकीय वित्तीय समिति, योजना विभाग और तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण एजेंसी की ओर से स्टेडियम का टेंडर छोड़ा जा चुका है।
उत्तर प्रदेश लखनऊ से दो साल पहले दो करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि राजस्व विभाग से क्षेत्रीय खेल विभाग को हस्तांतरित न होने से कार्य अधूरा पड़ा था। गत 30 जुलाई को यूपी कैबिनेट की बैठक में भैंसवाल खेल स्टेडियम हस्तांतरित होने का अनुमोदन मिल चुका है। पांच अगस्त को भूमि क्षेत्रीय खेल विभाग के रिकार्ड में दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

लेकिन इस प्रकिया में देरी होने से शासन से अवमुक्त राशि दो करोड़ रुपये वापस हो गई, जिस कारण खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
जिला उपक्रीडा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर निर्माण एजेंसी की ओर से भैंसवाल खेल स्टेडियम का नया प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। नए सर्वे में स्टेडियम का मिट्टी भराव किए जाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। जल्द ही खेल स्टेडियम का प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें