शामली। शहर की टंकी कॉलोनी में मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित महिला ने अपने घर पर पलायन के पोस्टर लगा दिए। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
टंकी कॉलोनी निवासी करुणा देवी ने बताया कि 18 मार्च को वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले के चार युवकों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे उनके पति पंकज के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों की दहशत में महिला ने अपने घर पर पलायन के पोस्टर लगाते हुए परिवार सहित पलायन करने को मजबूर होंगी। इस मामले में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।