फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सिलिंडर नहीं मिले तो पड़ोसियों ने संभाली जिम्मेदारी, हंसी-खुशी हुई बेटियों की विदाई

Fri, 13 Mar 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। क्षेत्र में इन दिनों व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शादी-विवाह वाले परिवारों के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन गई है। चौसाना क्षेत्र के दो परिवारों में भी ऐसी ही स्थिति सामने आई, यहां पड़ोसियों के सहयोग से सिलिंडरों की व्यवस्था कर बेटियों की शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

चौसाना निवासी नेत्रपाल ने बताया कि 12 मार्च को उनकी बेटी की शादी थी। शादी में मेहमानों के लिए भोजन तैयार करने के लिए कई गैस सिलिंडर की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कई दिनों तक गैस एजेंसियों के चक्कर लगाए, लेकिन सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई थी। पड़ोसी बिल्लू, अमृत सिंह, करण सिंह, लाडी और बिट्टू आदि ने अपने-अपने गैस कनेक्शन से सिलिंडर बुक कराए। छह घरेलू और दो कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की व्यवस्था होने के बाद शादी संपन्न हुई।
ग्राम भड़ी मुस्तफाबाद निवासी धर्मवीर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 11 मार्च को हुई, बरात थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव बीबपुर से आई थी। गैस सिलिंडरों की किल्लत के कारण काफी परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि जब कहीं से सिलिंडरों की व्यवस्था नहीं हो पाई तो भाइयों और पड़ोसियों ने मिलकर घरों से ही सिलिंडर उपलब्ध कराए। इसके बाद शादी का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें