फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर बारिश में भीगा गेहूं, अफसर बेपरवाह

विज्ञापन
थानाभवन मंडी में रातभर बारिश में भीगा गेहूं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रातभर बारिश में भीगा गेहूं
विज्ञापन

थानाभवन। अफसरों की लापरवाही के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं भीग रहा है, लेकिन उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं। अफसर सिर्फ खरीद पर ध्यान दे रहे हैं। सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगकर खराब होने के कगार पर है।
विज्ञापन

थानाभवन मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र संचालित है। वर्तमान में केंद्र पर खरीद जारी है। शुक्रवार रात को अधिकारी व कर्मचारी गेहूं की तुलाई करने के बाद उसे खुला ही छोड़कर अपने घर चले गए। जबकि शाम से ही मौसम खराब था। बारिश के आसार बन रहे थे। ऐसा हुआ भी और रात से लेकर सुबह तक बारिश हुई। गेहूं के बचाव की कोई व्यवस्था न होने के कारण बारिश में करीब डेढ़ सौ बोरी गेहूं भीगता रहा। सुबह जब अधिकारी खरीद के लिए केंद्र पर पहुंचे, तो खानापूर्ति करने के लिए उन्होंने रात भर भीगे हुए गेहूं पर तिरपाल डाल दिया। विपणन अधिकारी अमित कुमार यादव की माने तो क्रय केंद्रों पर गेहूं के बचाव की व्यवस्था की गई थी। मात्र 10 से 20 बोरी गेहूं ही भीगे हैं। बाकी को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें