फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- पिछले सालो का टूटेगा गेहूं खरीद का रिकार्ड- - इससाल मंडल में पांच गुणा होगई खरीद, गोदाम होजाएंगे फुल--

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सालों का टूटेगा गेहूं खरीद का रिकॉर्ड
विज्ञापन

शामली। इस साल गेहूं की बंपर खरीद होगी। पिछले सालों का खरीद का रिकॉर्ड टूट जाएगा। मंडल के सभी गोदाम फुल हो जाएंगे। मंडल के कार्य वाहक क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक प्रिंस चौधरी के मुताबिक 20 अप्रैल तक पिछले साल 2475 मीट्रिक टन की अपेक्षा इस साल गेहूं की 12570 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है, जिसमें शामली जनपद 550 मीट्रिक टन के सापेक्ष 2 हजार मीट्रिक टन, मुजफ्फरनगर जिला 530 मीट्रिक के सापेक्ष 2200 मीट्रिक टन खरीद चुका है। जो पिछले सालों की तुलना में पांच गुणा ज्यादा है। उनका कहना है कि रिकॉर्ड तोड़ खरीद को देखते हुए रामनवमी को गेहूं की खरीद बंद रखी जाएगी। बुधवार को खरीद केंद्रों से गेहूं उठान की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक के मुताबिक सहारनपुर जिले की बेहट तहसील से लेकर कैराना व बड़ौत और बागपत जिले की तहसीलों तक हरियाणा सीमा से लगे किसान हरियाणा प्रदेश की मंडी आढ़तियों से पैसे लेकर अपना गेहूं-धान बेचते हैं। इस बार हरियाणा की मंडियों में ज्यादा गेहूं की खरीद होने से दो दिन मंडी बंद रही। जिससे यूपी के किसानों का गेहूं रोककर वापस किया गया। इस संबंध में डीएम शामली जसजीत कौर ने करनाल के जिला उपायुक्त से बात की गई। मंडल में सहारनपुर जिले में पिलखनी मे 45 हजार मीट्रिक सहारनपुर जिला मुख्यालय पर 25 हजार मीट्रिक टन, मुजफ्फरनगर बामन हेडी में एक लाख 25 हजार मीट्रिक टन के गोदाम है। उनका कहना है कि सहारनपुर जिले के दो गोदाम फुल हो गए तो मुजफ्फरनगर बामन हेडी गोदाम में गेहूं खरीद की उठान करके वहां रखने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें