फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक छवि के लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें: एडीजी

विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में बैठक लेते एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल व डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आपराधिक छवि के लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें: एडीजी
विज्ञापन

शामली। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आपराधिक छवि के लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।
मंगलवार शाम पुलिस लाइन में एडीजी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में प्रधान पद के प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों के विरुद्ध कार्रवाई, जमा किए गए असलहों की स्थिति, माफिया, गैंगेस्टर और वारंटियों की गिरफ्तारी आदि की जानकारी ली। एडीजी ने कहा कि जो माफिया, गैंगेस्टर और वारंटी बाहर हैं, उन्हें मतदान से पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थन में किए जा रहे प्रचार और वितरित की जा रही अन्य सामग्री पर नजर रखें और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें। चुनाव से पूर्व अपराधियों के निवास और रूकने के स्थानों पर दबिश दे और बाहर से आकर रुकने वाले लोगों पर नजर रखें।
विज्ञापन

मतदान वाले दिन पड़ोसी जनपद और राज्य से लगने वाली सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि बाहर से अपराधियों की आवागमन न हो सके। सभी मतदान स्थल एवं बूथ की ड्यूटियां लगा दी जाए। चुनाव में पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पूर्व पुलिस पार्टी को उसके कर्तव्य के निर्वहन के बारे में अवगत कराया जाए। एडीजी ने कहा कि ऐसे तत्वों को अभी से रेड कार्ड जारी किए जाएं, जो मतदान के दिन गड़बड़ी फैला सकते हैं। उन्हें नोटिस देकर आसपास के क्षेत्रों में उसकी प्रति चस्पा कराएं।
विज्ञापन

मतदान वाले दिन, थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल, चौकी मोबाइल, सेक्टर मोबाइल, कलस्टर मोबाइल मतदान शुरू होने से पूर्व मतदान स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को चेक करें और उन स्थानों पर लगाए गए फोर्स को ब्रीफ कर मतदान पूर्ण कराएं। चुनाव के बाद पुलिस बल पोलिंग पार्टी के साथ लौटेगा और मतपेटिंयां स्ट्रॉग रूम में सुरक्षित जमा कराएगा। एसपी सुकीर्ति माधव ने एडीजी को भरोसा दिलाया कि जनपद में सकुशल मतदान कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है, जो बाकी रह गई है, उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ कैराना, सीओ सिटी, चुनाव सेल प्रभारी, एलआईयू प्रभारी और रेडियो शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें