फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं ज्यादा, चावल कम मिलेगा

Sun, 04 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
राशन वितरण में बदलाव - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवारों के गेहूं-चावल वितरण में बदलाव किया गया है। शासन के निर्देश पर सितंबर  माह में अंत्योदय कार्डधारकों को 15 किलो के स्थान पर बीस किलो ग्राम गेहूं  और 15 किलो चावल प्रति कार्ड मिलेगा।  
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि पहले कार्डधारकों को बीस किलो चावल मिलता था। बीस किलो चावल के स्थान पर पंद्रह किलो  चावल मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 3.5 किलोग्राम गेहू के स्थान पर तीन किलो ग्राम गेहूं, 1.5 किलो ग्राम चावल के स्थान पर दो  किलो चावल प्रति यूनिट और दो प्रति किलो ग्राम गेहूं एवं तीन रूपये प्रति किलो चावल का  वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऐसे कार्डधारकों को पूर्व की तरह दो किलो चीनी तथा गृहस्थी कार्डधारकों को 900 ग्राम चीनी प्रति कार्ड 13.50 प्रति किलो के हिसाब से वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन पात्रों ने अभी तक अपना आधार कार्ड एवं फोटो उपलब्ध नहीं कराया है। वह वितरण के समय कैंप पर्यवेक्षण अधिकारी को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें