शामली। जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी का जीवन अनमोल है, इसे हमें जल्दबाजी में खतरे में नहीं डालना चाहिए।
सोमवार को आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक दीपक जैन व प्राचार्या अनुपमा शर्मा ने किया। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता किया। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी का जीवन अनमोल है, इसे हमें जल्दबाजी में खतरे में नहीं डालना चाहिए। दुपहिया वाहन चलाते हुए हमेशा हेलमेट का प्रयोेग करें। हेलमेट हमेशा आईएसआई मार्क का प्रयोग करें। इसके अलावा चार पहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट अवश्य लगानी चाहिए।
सड़क पर यातायात के सभी नियमों का हमें पालन करना चाहिए और अपने मित्रों व अभिभावकों को भी यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। छात्र-छात्राओं को सड़क यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में अश्वनी कुमार, प्रियांशु, कीर्ति यादव, सार्थक जैन, सम्राट, सागर, हर्षवर्धन, रजनीश आदि मौजूद रहे।