फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले दो दिन फिर मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़कने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आकाश में बादल छाए गए और पूर्वाह्न 11 बजे बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। दोपहर 12 बजे के बाद चटक धूप हो गई। करीब चार घंटे की धूप निकलने के बाद फिर बादल छाए गए। 11 किमी प्रति घंटे से बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। पिछले 24 घंटे में दिन और रात का तापमान स्थिर रहा। बुधवार को दिन का तापमान 19 और रात का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम फिर खराब होगा।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी होने से दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़केगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तीन और चार फरवरी तक मौसम खराब होने अनुमान है। जिसमें बूंदाबांदी के साथ ओला पड़ने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें