फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट में दौडे़ंगी हरियाणा, पंजाब की बसें

Tue, 21 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा, पंजाब एवं यूपी के मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन शुरू होने की राह आसान हो गई है। उम्मीद है कि तीन प्रदेशों की रोडवेज बसों के संचालन के लिए अनुबंध एवं परमिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा की 753 और पंजाब की 205 रोडवेज बस वेस्ट यूपी के मार्गों और यूपी रोडवेज की 135 बसें हरियाणा के मार्गों पर दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा परिवहन विभाग चंडीगढ़ के जीएम अमित गुप्ता के कार्यालय में हरियाणा, पंजाब और यूपी के अफसरों की एक संयुक्त बैठक हुई। जिसमें तीन राज्यों के रोडवेज बसों के संचालन के लिए मार्गों, बसों की संख्या का मसौदा तैयार कर एक-दूसरे को सौंपा गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से नोडल अधिकारी मेरठ आरएम एसके बनर्जी शामिल हुए। 

उन्होंने बताया कि तैयार मसौदे को परिवहन विभाग हरियाणा-पंजाब और यूपी परिवहन निगम के अफसर अपने राज्यों के आलाअफसरों को भेजेंगे। शासन मुख्यालय से मसौदे पर सहमति के बाद अनुबंध पत्र तैयार किया जाएगा। इसके बाद परिवहन सचिव स्तर की बैठक में आम सहमति के बाद रोडवेज बसों के परमिट जारी कर संचालन की औपचारिकता पूरी की जाएगी। मेरठ के आरएम ने बताया कि वेस्ट यूपी की ओर से हरियाणा के 35 मार्गों पर 135 रोडवेज बसों के  संचालन के लिए मसौदा सौंपा गया है। हरियाणा राज्य की ओर से यूपी को 157 मार्गों पर 753 हरियाणा की बसों और पंजाब की ओर से 56 मार्गों पर 205 रोडवेज बसों की सूची सौंपी गई है। 
विज्ञापन


मेरठ आरएम ने बताया कि अगले सप्ताह तीनों प्रदेशों के परिवहन अफसरों की बैठक चंडीगढ़ जीएम रोडवेज कार्यालय पर मसौदे को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 34 साल पूर्व वर्ष 1983 में तीनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें रोडवेज बसों के लिए आम सहमति हुई थी। उत्तराखंड बनने के बाद ज्यादातर रोडवेज बसों का संचालन उत्तराखंड के लिए किया गया था। लेकिन अब हरियाणा-पंजाब राज्यों के लिए बसों का संचालन जरूरत बन गया था। सोमवार की बैठक के बाद यूपी की रोडवेज बसों के हरियाणा और पंजाब के शहरों में दौड़ने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें