फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से वेल्डिंग ठेकेदार लापता, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। 23 अक्तूबर को घर से 80 हजार रुपये लेकर निकला सरिया और वेल्डिंग का ठेकेदार संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। इसके चलते परेशान परिजनों ने शुक्रवार को गन्ना मंत्री के कैंप कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

गांव चंदेनामाल निवासी शो सिंह ने ग्रामीणों के साथ मंत्री के कैंप कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि उसका बेटा अमित सरिया, वेल्डिंग का ठेकेदार है। 23 अक्तूबर को अमित घर से 80 हजार रुपये लेकर निकला था। उसने बताया था कि पहले वह शामली में इलाहाबाद बैंक जाएगा, जहां उसे एक लेबर के व्यक्ति के खाते में 28 हजार रुपये डालने है। इसके बाद वह गोहरनी में बन रहे कलक्ट्रेट कार्यालय जाएगा। परिजनों के अनुसार इसके बाद अमित का कुछ पता नहीं चला। शाम करीब सात बजे गोहरनी कलक्ट्रेट में अमित की बाइक खड़ी मिली। वहां के चौकीदार ने अमित के साथी मुरसलीन को फोन कर बताया कि तीन बजे तक अमित यहां दिखाई दे रहा था, लेकिन इसके बाद वह यहां नहीं है। इसके बाद साथी ठेकेदार व परिजन मौके पर पहुंचे और आदर्श मंडी थाने में लापता होने की शिकायत दी।
पुलिस ने उन्हें गढ़ीपुख्ता का मामला होने का हवाला देते हुए भेज दिया। जब वह गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचे तो वहां से उन्हें वापस आदर्श मंडी भेज दिया गया। उन्होंने इस संबंध में थानाभवन थाने में भी शिकायत कर रखी है। लेकिन, अब तक अमित का कुछ पता नहीं चला है।परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं। परिजनों ने अमित की बरामदगी की मांग की है। इस पर मंत्री के पीआरओ नरेंद्र त्यागी ने आदर्श मंडी थाने में बात कर कार्रवाई को कहा। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामला आदर्श मंडी थाने का है, कार्रवाई वहीं से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें