फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर से लौटे किसानों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
शामली विजय चौक पर दिल्ली से लौटे किसानों का स्वागत करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर से लौटे किसानों का हुआ स्वागत
विज्ञापन

शामली, कांधला। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बचे खाद्यान्न को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में किसान बुधवार को जिले में पहुंचे। अपना घर आश्रम और गुरुद्वारा बिड़ौली को खाद्यान्न दान में दिया। कई जगह किसानों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से अवशेष खाद्यान्न लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को जिले में पहुंचे। कांधला, शामली, बिड़ौली में दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर से लौटे किसानों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर से अवशेष खाद्यान्न में से करनाल रोड पर चल रहे अपना घर आश्रम, बिडौली गुरुद्वारे में दान कर दिया। इस मौके पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष देशपाल चेयरमैन, कैराना ब्लॉक अध्यक्ष गय्यूर हसन, शामली नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, रामवीर सिंह अरविंद खोड़समा, तालिब चौधरी, अमरदीप लाटियान, नवाब सिंह, लाखन सिंह, सुमित कुमार,अनवर हसन, राहुल, अनुज खाटियान, गुड्डू बनत, शांता प्रधान, ब्रह्मपाल नाला, पप्पू भारसी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कांधला में नगर अध्यक्ष चौधरी इरफान ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। पप्पू पंवार, ब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें