फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तौल कांटे उखाड़े

Tue, 01 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने के कारण किसानों का गुस्सा भड़क रहा है। भभीसा गांव में ग्रामीणों ने पंचायत कर एलान कर दिया कि जब तक पूर्ण भुगतान नहीं होता, शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे। 
विज्ञापन


किसानों ने गांव में लगे तितावी शुगरमिल के क्रय केंद्रों के कांटे उखाड़ दिए। गांव भभीसा के किसान तितावी (मुजफ्फरनगर) शुगर मिल को गन्ना देते आए हैं। गांव में दो  क्रय केंद्र बनाए गए हैं। तितावी शुगर मिल ने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। बार-बार आश्वासन के बाद भी भुगतान न होने के कारण किसानों में रोष व्याप्त है। इससे आक्रोशित किसानों ने रविवार शाम पुष्पेंद्र डायरेक्टर के आवास पर पंचायत की। इसकी अध्यक्षता मास्टर हरेंद्र और संचालन देवेंद्र ने किया। 

पंचायत में किसानों ने चेतावनी दी कि गांव में तितावी शुगर मिल ने गन्ना लेने के लिए अपने दो तौल केंद्र लगा दिए है। लेकिन जब तक भुगतान नहीं हो जाता है गांव में गन्ना तौल केंद्र नहीं चलने दिया जाएगा। पंचायत में निर्णय के बाद सोमवार सुबह किसानों ने कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर स्थित दोनों तौल केंद्रों पर पहुंचकर कांटे उखाड़ दिए। इसके साथ ही मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


किसानो ने चेतावनी दी है कि जब तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो जाता है तब तक गांव का कोई भी किसान तितावी शुगर मिल को गन्ना नहीं देगा। न ही गन्ना क्रय केंद्र संचालित होने दिया जाएगा। इस दौरान मास्टर हरेंद्र सिंह, जसबीर, बिट्टू, वेदपाल, रणबीर सिंह, देवेंद्र , राजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें