फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनास्थल पर ही की गोवर्धन पूजा

Tue, 01 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
suger mill - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऊन। बकाया भुगतान की मांग को लेकर ऊन चीनी मिल पर किसानों का धरना जारी रहा । किसानों ने इस बार दीपावली नहीं मनाई, हालांकि किसानों ने गोवर्धन पूजा मिल गेट पर ही की। 
विज्ञापन


ऊन चीनी मिल पर किसानों का धरना लगातार जारी है। किसानों ने पहले ही दीपावली पर ही मोमबत्ती व मिठाइयां न बांटने की अपील की थी। जिसका असर क्षेत्र में देखने को मिला।

किसानों ने दीपावली नहीं मनाई। सोमवार को भी मिल गेट पर किसान एकत्र हुए तथा गोवर्धन भगवान बनाकर सामूहिक रुप से गोवर्धन पूजा की तथा भगवान से मिल प्रबंधन को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। धरने पर किसानों ने कहा कि जब तक उनके गन्ना मूल्य का पूर्ण भुगतान नहीं होता है तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


किसानों ने देश की सीमा पर शहीद हुऐ सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। राजबीर ऊन, जगमेर पिंडोरा, भास्कर चौधरी, राजीव, राजेंद्र, सेवाराम, संजीव, कपिल, रवि सिरोही, महीपाल, रामबीर गागोर, तिलकराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें