फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रहा सर्दी का सितम

Sun, 24 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर घने कोहरे ने ओर परेशानी पैदा कर दी है। घने कोहरे के कारण सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। सुबह भी करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सर्दी से बचाव को लोग कपड़ों में देर तक लिपटे रहे। हालांकि बाद में सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


सर्दी के लिहाज से शनिवार का दिन भी काफी ठंडा रहा। सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई। घने कोहरे के कारण वाहन चालक सड़कों पर रेंगते नजर आए। दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।

इसके साथ घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें में देरी से स्टेशन पर पहुंची। जिससे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हो गए, जिससे लोगों को राहत मिली। इस दौरान दुकानदार भी अपनी दुकानों के सामने कुर्सियां डालकर बैठे रहे। हालांकि शाम होते-होते फिर से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम को आसमान में कोहरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें