फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, पांच डिग्री पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, पांच डिग्री पारा लुढ़का
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार की रात आकाश में बादल छा गए। मध्य रात्रि के बाद रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और मौसम सामान्य हो गया। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया। दिन का तापमान 32 और रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार शाम से ही आकाश में बादल छा गए थे। मध्यरात्रि के बाद बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार को सुबह दिन निकलते ही हल्की धूप निकली। थोड़ी देर की धूप के बाद आकाश में बादल छाए गए। सुबह से लेकर दोपहर तक रुक रुक कर बौछारें पड़ी। मौसम ठंडा हो जाने के बाद दिन का पारा पांच और रात का दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। शाम को हल्की धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 32 और रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि तीन दिन से मौसम पल पल बदल रहा है। शुक्रवार से मौसम में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। दिन में धूप और शाम को आकाश में बादल रहने से मौसम मिश्रित रहेगा। शुक्रवार से लेकर आगामी मंगलवार तक बादल धूप रहने से दिन और रात में मौसम मिश्रित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें