फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

Sat, 10 Oct 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है तो कभी बादल छाने से मौसम सुहावना हो रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, शनिवार को भी बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें