फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदला

विज्ञापन
शामली में शनिवार शाम अचानक आए मौसम में बदलाव के बाद छाई काली घटा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पिछले कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होनेेे से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय धूप रही और दोपहर में बादल छाए रहे। शाम के समय तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 जून के बाद कभी भी मानसून सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तेज धूप निकली। दोपहर दो बजे के लगभग आकाश में बादल छाए जाने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। शाम पांच बजे के लगभग तेज हवा के साथ-साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़ी देर की बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया। बूंदाबांदी बंद होने के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 12 बजे के बाद 11 किमी प्रति घंटे हवा चली। शाम चार बजे के बाद हवा की गति बढ़ गई। शाम के समय 16 किमी प्रति घंटे चली। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। 25 जून के बाद मानसून कभी आसकता है। मानसून से पहले प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है।

शामली में धूल भरी आंधी के बीच अपने गंतव्य की ओर लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें