फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौसम फिर बदला, सुबह छाया कोहरा, दिन में निकली धूप

Sun, 24 Nov 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दो दिन की राहत के बाद फिर कोहरा छाना शुरू हो गया है। शनिवार सुबह जिले में कोहरा छाया रहा, हालांकि सुबह कोहरा छंटने के बाद धूप निकली। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 163 से बढ़कर 166 रहा।
विज्ञापन

जिले में मौसम का उतार चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। दो दिन तक कोहरा न होने से सुबह से ही चटक धूप निकली।
शनिवार को फिर से सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सुबह चार बजे जब लोग सोकर उठे तो कोहरा दिखाई दिया। सुबह सात बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकली। शाम चार बजे धूप हल्की पड़ने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शाम के समय कोहरा छाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें