फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल सकता है मौसम का मिजाज

Fri, 20 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद में गर्मी के मौसम में तरण ताल में नहाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया, मगर शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। ऊपर से बिजली आपूर्ति परेशानियां बढ़ा रही है।
बृहस्पतिवार रात से ही बिजली बेहद कम वोल्टेज में आ रही है, जिस कारण पंख और कूलर का भी दम निकल रहा है। हालांकि शुक्रवार का तापमान बृहस्पतिवार से .8 कम रहा, मगर चिपचिपी गर्मी कम नहीं हुई।
विज्ञापन

उधर, देहात क्षेत्र में भी भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। गर्मी से बचने को लेकर विभिन्न उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद में बढ़ती गर्मी से बचने के लिए जलालाबाद दिल्ली मार्ग पर बने तरणताल पर शुक्रवार सुबह से ही युवकों और बच्चों की भीड़ नहाने पहुंचती रही। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें