फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से शामली होकर अंबाला के लिए चलीं दो बसें, राहत

Sat, 16 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
रोडवेज बस सेवा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शामली में मेरठ से शामली होकर हरियाणा के अंबाला और चंडीगढ़  जाने के लिए यात्रियों की राह आसान हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने मेरठ से शामली होकर अंबाला के लिए दो बसें चलाई हैं।  जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मेरठ डिपो ने 10 जुलाई से मेरठ से बायवाला गढ़ीसखावत और कांधला होकर कैराना कस्बे तक चार रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया था। जिससे कैराना से मेरठ जाने के लिए किराए में दस रुपये की बचत और डेढ़ घंटे में यह बसें मेरठ पहुंच जाती हैं। फिलहाल मेरठ से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होकर अंबाला के लिए  रोडवेज बसों का संचालन होता था।

शामली जिले के लोग अंबाला पानीपत - करनाल से होकर जा रहे थे। बसों के संचालन से अब शामली जिले के लोग सीधे अंबाला पहुंचेंगे। मेरठ डिपो की बस मेरठ से शनिवार की शाम तीन बजे चलकर शामली पांच बजे तथा सहारनपुर सात बजे तथा अंबाला में रात्रि दस बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी रोडवेज मेरठ से शाम चार बजे चलकर शामली छह बजे सहारनपुर रात्रि आठ  बजे तथा अंबाला रात्रि 11 बजे पहुंचेगी। शामली बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि अंबाला से मेरठ डिपो की पहली रोडवेज बस  सुबह पांच बजे, दूसरी छह बजे चलेगी। शामली और सहारनपुर जिले के यात्रियों को हरियाणा के अंबाला शहर जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें