फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गली में जलभराव... रिश्तेदारों ने भी आना कर दिया बंद

Tue, 03 Dec 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना जमालपुर के ग्रामीण गंदे पानी से होकर जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। ग्राम पंचायत जमालपुर के गाड़ी वाला चौक के मुख्य रास्ते पर दो वर्षो से दूषित पानी भरा होने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। दुर्गंध में लोगों का जीना भी मुहाल है। यहां तक कि अब यहां रिश्तेदारों ने भी आना-जाना बंद कर दिया है। लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जमालपुर गाड़ी वाला बस्ती के शहजाद, मतलूब, कालू, अफसर, इंतजार, इलियास, लल्ला ने बताया कि नाले की सफाई न होने से पानी हर समय गली में भरा रहता है। गंदे पानी से घर में दुर्गंध होने से महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही है। गली में हर समय गंदा पानी भरा होने से रिश्तेदारों तक ने आना छोड़ दिया है। गली से अच्छे कपड़े पहनकर नहीं निकल सकते। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सफाई न कराने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध के साथ साथ संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्कूल के बच्चे भी कीचड़ और जलभराव से गुजरने को मजबूर
राशिद का कहना है कि स्कूल जाते समय बच्चों को कीचड़ तथा जलभराव से होकर जाना पड़ता है। लोगों ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
जमालपुर के ग्राम सचिव नवीन कुमार का कहना है कि सड़क नीची हो गई है। इसीलिए जलभराव की समस्या बन रही है। जल्द ही यहां की सड़क को बनवाया जाएगा। ग्राम प्रधान बबलू का कहना है कि गली के निर्माण के लिए सर्वे कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें