फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिनभर ठप रही पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड पुलिया पर पालिका की मुख्य पेयजल पाइप लाइन में फिर लीकेज होने से पूरे दिन पानी की आपूर्ति बंद रही। गर्मी में लोग पीने के पानी को तरसते रहे। पाइप लाइन की मरम्मत के बाद रात आठ बजे पेयजल की आपूर्ति चालू की गई। इस महीने में तीसरी बार पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पूरे दिन के लिए पेयजल आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला नौकुआं रोड पर पांच जून को आईजीएल कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन डालने के दौरान कैराना रोड पर नौकुआं पुलिया पर पालिका की मुख्य पेयजल पाइप लाइन फट गई थी। छह जून को पालिका टीम द्वारा खोदाई कराकर पाइप लाइन की मरम्मत कराई गई थी। अगले दिन सात जून को ईद उल अजहा होने के कारण रात में भी पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया गया। 17 घंटे बाद शहर में पानी की आपूर्ति चालू की गई थी, लेकिन उस समय एक नट वोल्ट का हिस्सा टूट जाने से पाइप लाइन में लीकेज रह गया था। ईद उल अजहा के तीन दिन बाद फिर पालिका ने शहर की पूरे दिन पेयजल आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य किया था। अब फिर पेयजल पाइप लाइन का जोड़ से लीकेज हो रहा था।
शनिवार को पालिका ने सुबह 11 बजे पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति बंद कर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। पेयजल आपूर्ति बंद रहने से लोग गर्मी में पानी के लिए तरस गए। लोग पानी के लिए हैंडपंपों से लाते हुए नजर आए। पानी लेने के लिए हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही। पालिका के अवर अभियंता जल हर्षित गुप्ता ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू करने से पहले व्हाटसएप ग्रुपों में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक पानी बंद रहने का मैसेज जारी कर दिया गया था। इसके बाद दूसरा मैसेज शाम सात बजे तक भेजा गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने पर रात आठ बजे पानी की आपूर्ति चालू की गई। पानी मिलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें