फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर 12 माह भरा रहता है पानी

विज्ञापन
कांधला के गांव गंगेरू की वाल्मीकि बस्ती में भरा पानी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सड़क पर 12 माह भरा रहता है पानी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। गांव बुंटा में 10 वर्षों से अधिक समय से मुख्य मार्ग की हालत काफी खराब है। पानी की निकासी न होने से इस रास्ते पर हमेशा पानी भरा रहता है, जिसके चलते ग्रामीणों और दूसरे गांव जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर सालोंभर पानी भरा रहता है।
गन्ना विभाग की तरफ से वर्षों पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इस सड़क को दोबारा बनवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार डीएम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह रास्ता ग्राम बुंटा से एक ओर गांव हथछौया व दूसरी ओर जाफरपुर जाता है। इसी रास्ते पर एक छोर पर सरकारी स्कूल, दो मदरसे और दो मस्जिद हैं।
विज्ञापन

मांग के बाद भी नहीं हुआ समाधान
इकबाल ठेकेदार ने बताया इस सड़क के न बनने से ग्रामीण और क्षेत्र के राहगीर परेशान हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से कई बार इस सड़क को बनाने के लिए मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मदरसे में आने वाले बच्चे और मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले नमाजी को काफी परेशानी होती है। सड़क पर 12 माह पानी भरा रहता है।
पानी से ही गुजरने को हैं मजबूर
अब्दुल करीम ने बताया सड़क पर पानी की निकासी नहीं है घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर ही भरा रहता है। पानी से ही पैदल लोगों को गुजरना पड़ता है। थोड़ी सी बारिश होने और घरों से निकलने वाला पानी आसपास के मकानों पानी भर जाता है। अत्यधिक पानी होने से मकान की नींव में पानी भर जाता है दीवारें दरक गई हैं। जिससे मकान गिरने का डर लगा रहता है।
हमेशा होता रहता है हादसा
मुख्तार ने बताया इस सड़क पर चलने वाले बाइक सवार गिरते रहते हैं। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल व मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे और ग्रामीणों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता। इस रास्ते पर से जनाजा लेकर चलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को सड़क का निर्माण जल्द कराना चाहिए।
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सड़क निर्माण
रिजवान ने बताया कुछ माह पहले अफरोजी पत्नी तसव्वर इसी सड़क पर चलते समय पैर फिसलने से गिर गई थी। जिससे उनकी हड्डी टूट गई थी। कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा, जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

यह रास्ता पीडब्ल्यूडी विभाग में आता है। जनप्रतिनिधियों और डीएम को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराएंगे। डीएम के आदेश पर सड़क निर्माण कार्य हैंडओवर होगा, तभी ग्राम पंचायत सड़क का निर्माण करा सकती है।
- जर्रार अफजाल, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें