फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन बाद सरस्वती विहार में पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। बोरवेल ठप होने के कारण पिछले 20 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रही सरस्वती विहार सराय और अस्पताल कॉलोनी के लोगों की पानी की समस्या का समाधान हो गया है। नगर पंचायत ने अब दूसरे नलकूप से जोड़कर कालोनी को पानी की सप्लाई देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के सरस्वती विहार, सराय और अस्पताल कॉलोनी की आबादी को अस्पताल स्थित नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाती थी। करीब 20 दिन पहले अस्पताल वाले नलकूप का बोरिंग ठप हो गया। जिस कारण पानी की सप्लाई ठप हो गई और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। सरस्वती विहार की महिलाओं ने एक सप्ताह पहले भी नगर पंचायत पर प्रदर्शन किया था। तब भी समस्या का समाधान न होने पर महिलाओं ने मंगलवार को दोबारा नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान चेयरमैन के पति इंतजार अजीज ने महिलाओं को बुधवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। सुबह को नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल के बजाए चमड़ा पीठ में बंद पड़े नलकूप को जनरेटर लगाकर चालू किया और तीनों कॉलोनियों की पानी की सप्लाई को इस नलकूप से जोड़ दिया। पानी पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली। चेयरमैन रफत परवीन ने बताया कि क्षेत्र में नया नलकूप लगाने का प्रयास किया जा रहा है। तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें