फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने देने की चेतावनी

विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के गांव पिडौरा जाहाँगीरपुर में लगा बैनर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने देने की चेतावनी
विज्ञापन

शामली। कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा नेताओं के खिलाफ किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जिले के कई गांवों में बैनर- होर्डिंग्स लगाकर भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने की चेतावनी दी गई है। होर्डिंग- बैनर में चेतावनी दी कि यदि कोई भाजपा नेता गांव में घुसता है, तो जानमाल का खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

बागपत जिले के बाद रविवार को जिले के कसरेवा कलां और पिंडोरा जहांगीर पुर समेत कई गांव में भाजपा नेताओं के विरुद्ध चेतावनी भरे होर्डिंग्स व बैैनर आज लगे मिले। कसरेवा कला गांव में होर्डिंग्स में भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने की चेतावनी दी गई है। चेतावनी में कहा कि यदि कोई भाजपा का नेता गांव में जाता है, तो जानमाल का खुद जिम्मेदार होगा। उधर, एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि कसेरवा कला और पिंडोरा जहांगीरपुर गांव में इस तरह के होर्डिंग्स बैनर लगाए जाने की जानकारी मिली है। इस तरह के होर्डिंग लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों की पहचान कराई जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें