फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दूसरे दिन भी गन्ना वाहनों से लगा रहा जाम

विज्ञापन
शामली मिल रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगी लाइन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शहर में दूसरे दिन भी गन्ना वाहनों से लगा रहा जाम
विज्ञापन

शामली। शहर में मिल में गन्ना लेकर आने वाले वाहनों के कारण दूसरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। मिल रोड से लेकर मुख्य सड़क तक गन्ना वाहन सड़क पर खड़े रहे, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल में तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को दिनभर गन्ना वाहनों से जाम की स्थिति बनी रही थी। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही थी। रविवार सुबह को जाम से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन दोपहर में फिर से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दोपहर बाद गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन मिल रोड से लेकर अस्पताल रोड, हनुमान रोड पर नाले के पुल तक और शिव चौक तक लग गई। मुख्य सड़क पर गन्ना वाहन खड़े होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में चीनी मिल के जीएम केन कुलदीप पिलानिया से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन पर कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें