शामली। लेखपालों की बेमियादी हड़ताल से जिले के छात्र- छात्राएं, किसान परेशान हैं। हड़ताल से मूल, जाति, आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। नहीं छात्रवृत्ति फार्म जमा हो पा रहे हैं। खसरा, हिस्सा प्रमाण पत्र, जमीनों के दाखिल खारिज के कार्य प्रभावित है। छात्र- छात्राओं ने एसडीएम सदर एमपी सिंह से मिलकर लेेखपालों की हड़ताल समाप्त कराए जाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले की शामली, कैराना एवं ऊन तहसील के लेखपालों की हड़ताल जारी रही। लेखपालों की हड़ताल एवं कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता युसुफ खान ने की। धरना प्रदर्शन में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह, सचिव वेदपाल सिंह, देवानंद, रामपाल सिंह, अकरम, नफीस अहमद, कृष्णपाल, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन लोकेश कुमार सैनी ने किया। लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति, मूल प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं।
जिससे छात्र छात्राएं परेशान हैं। विद्यालयों में छात्रवृत्ति के फार्म भी नहीं भरे जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि खसरा, हिस्सा प्रमाण जमीनों का दाखिल खारिज कार्य प्रभावित हो रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निविश कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम सदर एमपी सिंह से मिलकर लेखपालों की हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है।
लेखपालों की हड़ताल से छात्र- छात्राएं परेशान है। वह छात्रवृत्ति से वचित रह सकते है। छात्रों ने हड़ताल समाप्त न होने पर कलक्ट्रेट पर धरना -प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एसडीएम सदर एमपी सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।