फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने सामाजिक कुरीतियों के प्रति चेताया

Wed, 16 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली मेंे वीवी डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में रंगोली बनातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान महाविद्यालय व वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को राष्ट्रीय किसान महाविद्यालय की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के विशेष शिविर का शुभारंभ प्रोफेसर संजीव कुमार द्वारा गायत्री मंत्र का उच्चारण कर किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में डा. एमके जल्ली की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, महिला सशक्तिकरण, भारत में नारी की दशा, दहेज प्रथा आदि पर वाद विवाद किया।

इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति जागरूकता जगाई। शिविर के द्वितीय सत्र में डा. एमसी जैन व डा. ओमकार सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं पौधरोपण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डा. सतेंद्र आर्य, डा. मनोज कुमार, डा. प्रवीण अहमद, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन के शिविर का शुभारंभ डा. मंजू मगन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डा. मंजू मगन ने सामाजिक कुरीतियों के प्रति छात्र-छात्राओं को सचेत किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रताप कुमार ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। शिविर के द्वितीय सत्र में आंध्रा बैंक के मैनेजर राजेश बवेजा ने शिवरार्थियों को नेट बैंकिंग, शिक्षा ऋण व एटीएम कार्ड के उपयोग की जानकारी दी। डा. बबली, संगीता सक्सेना, भीष्म सिंह,  दीपक कुमार, अरविंद कुमार, संजीव गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें