फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों की शनाख्त कराना पुलिस के लिए बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
शवों की पहचान कराना पुलिस के लिए बनी चुनौती
विज्ञापन

शामली। जिले में नहर में बहकर आए दो युवकों के शवों की पहचान कराना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। तीन दिन में दो युवकों के शव मिले हैं। इनकी हत्या कर शवों को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
दो फरवरी को गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में गांव भैंसवाल में सिंचाई विभाग के निकट पूर्वी यमुना नहर में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी पहचान न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेज दिया था। इसके तीन दिन बाद पांच फरवरी को कांधला के निकट पूर्वी यमुना नहर में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला था। उस शव की भी पहचान न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेजा गया था। दोनों शव कई दिन पुराने होने के कारण पीछे से बहकर आना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों युवकों की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंका गया है। शवों की पहचान होने के बाद ही हत्या का राज खुल सकता है। पुलिस का कहना है कि शवों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह बाद भी युवतियों के शवों की नहीं हुई पहचान
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव जगनपुर के जंगल में 20 मई 2019 को दो युवतियों के शव मिले थे, जिनकी धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने युवतियों के शवों की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन आज तक उनकी पहचान न होने से उनकी हत्या का राज नहीं खुल सका। पुलिस ने नेपाल बार्डर तक जाकर उनके फोटो तक चस्पा कर चुकी है, लेकिन उनकी पहचान कराना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
जिले में शवों की पहचान कराने के लिए पुलिस टीमें कोशिश में लगी हुई है। शवों की पहचान होने के बाद उनकी मौत के बारे में सही जानकारी हो सकेगी।
-राजेश श्रीवास्तव, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें