फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धूप निकलने से आई गर्माहट, शाम को शीतलहर से बनी ठिठुरन

Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के अटल पार्क में धूप निकलने पर झूलते बच्चे। संवाद - फोटो : स्रोत:परिजन
विज्ञापन
शामली। जिले में रात को कोहरा छाया रहा और दिन में धूप निकली। सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम को धूप हल्की पड़ने और शीतलहर चलने से ठिठुरन बन गई। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

जिले के मौसम में दो दिन से सुधारआया है। रात में हल्का कोहरा छाने के बाद सोमवार सुबह के समय लगातार दूसरे दिन भी अच्छी धूप निकली। धूप निकलने पर लोगों को कोहरे व ठंड से राहत मिली। मौसम साफ होने पर लोगों की सड़कों पर आवाजाही ज्यादा होने से शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। धूप से मौसम में दोपहर तक गर्माहट बनी रही। दोपहर बाद धूप हल्की पड़ गई और शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि रात को पाला व कोहरा पड़ने से मौसम ठंडा होने के आसार है। अगले दो दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें