फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, फिर भी बिना हेलमेट दिया पेट्रोल

Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट, नो फ्यूल के बाद भी बिना हेलमेट के तेल देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : स्रोत:परिजन।
विज्ञापन
शामली। प्रतिबंध के बाद भी शहर के पंपों पर बिना हेलमेट के ही दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। निगरानी के लिए सभी पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरें भी हैं। इसके बावजूद प्रतिबंध का असर नजर नहीं आ रहा। सोमवार को भी बिना हेलमेट पेट्रोल बिना किसी रोकटोक के कर्मचारी देते नजर आए।
विज्ञापन

बिना रोकटोक के दिया पेट्रोल
दोपहर 11 बजे शहर के मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का बैनर तो लगाया गया, लेकिन कर्मचारियों ने बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को बिना रोकटोक के खूब पेट्रोल दिया।
26 के बाद होगा पूरी तरह नियम लागू
दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा के पास पेट्रोल पंप पर भी जागरुकता के लिए बैनर लगाया गया, लेकिन उसके बाद भी बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल दिया गया। यहां कर्मचारी ने बताया कि अभी केवल जागरूक किया जा रहा है। 25 के बाद किसी को भी बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पेट्रोल पंप स्वामियों की बैठक लेकर शासन के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। 26 के बाद पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अंकुर यादव, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें