फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। जमीन के इकरारनामे के 10 लाख रुपये लेकर जमीन दूसरे के नाम करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

15 मार्च को हरियाणा के थाना गोहाना के गांव मडलाना निवासी दिलबाग ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई था कि छह लोगों ने गांव मवी में जमीन बेचने का सौदा 32 लाख 61 हजार रुपये में किया था। उसने आरोपियों को 10 लाख पेशगी देकर 12 अप्रैल 2018 को जमीन का इकरारनामा करा लिया था। बाद में 15 जनवरी 2021 को आरोपियों ने जमीन का इकरारनामा दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिया और उसको बैनामा नहीं करने दिया गया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने रविवार को इस मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी कुलदीप निवासी बापौली जिला पानीपत को बाईपास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

छह आरोपियों का शांतिभंग में चालान
कैराना। गांव जंधेड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस को एक दूसरे के विरुद्ध झूठी सूचना देने पर पुलिस ने एक पक्ष के साबिर व दूसरे पक्ष के रूकमद्दीन निवासी गांव जंधेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में गांव झाड़खेड़ी में रास्ते की नाली साफ करने को लेकर झगड़ा करने पर पुलिस ने मोनू व मुकेश निवासी झाड़खेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे मामले में खुरगान रोड पर खेत में बकरी घुसने को लेकर आपस में झगड़ा करने पर पुलिस ने अजय व आकाश निवासी खुरगान रोड को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने सभी छह आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें