फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज सुबह 9 बजे से बार भवन में होगा मतदान

Fri, 16 Jan 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज (शुक्रवार) सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बार भवन में मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यवीर सिंह शर्मा एवं चुनाव समिति के सदस्य ब्रह्मपाल सिंह चौहान, ब्रह्म सिंह, चौधरी रियासत अली, ओमप्रकाश चौहान और शगुन मित्तल की देखरेख में मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए बार भवन में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार गोयल, शैलेंद्र चौधरी और ईशपाल सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। महासचिव पद के लिए शहजाद अहमद और सरवेज जंग आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अखलाक, प्रदीप कुमार शर्मा और राकेश कुमार प्रजापति के बीच भी त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह और सतपाल सिंह के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश पुंडीर निर्विरोध निर्वाचित होंगे। सहसचिव पद पर जानशेर अली और राहुल सिंह आमने-सामने हैं। सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए अदनान और विशाल शर्मा के बीच चुनावी मुकाबला है। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 4 का निर्वाचन किया जाएगा। वहीं कनिष्ठ सदस्य पद पर 8 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को कचहरी में अवकाश होने के कारण प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। कई प्रत्याशियों ने मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से भी प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें