शामली में मतदान के प्रति जागरूक करते जैन डिग्री कॉलेज बनत के छात्र छात्राएं व शिक्षक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को शहर के शिव चौक पर मतदान जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नागरिकों को बृहस्पतिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए जागरूक किया।
नाटिका के माध्यम से छात्रों ने बताया कि मतदान में युवा, बुर्जुग, दिव्यांग सभी वर्ग के नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी मतदान करें, अपने प्रदेश के लिए उत्तम सरकार का चुनाव करें। छात्रों ने निर्भय हो मतदान करें लोकतंत्र का सम्मान करेे सलोग्न से सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर कालेज के प्रबंधक दीपक जैन, प्राचार्या अनुपमा शर्मा, प्रवक्ता अश्वनी कुमार, डॉ. उदयवीर, पुनीत कौशिक, पूनम बंसल निशांत, कपिल, कशिश, विकास, दीपक मौजूद रहे।