फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनने से कोई न छूटने पाए ः कमिश्नर

Sun, 23 Oct 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेते ‌कमिश्नर और डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की उम्र वाले सभी नए मतदाता का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में शामिल किया जाए। इस कार्य में पूर्ण गंभीरता और पारदर्शिता बरतें क्योंकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए वोटर लिस्ट का सही होना जरूरी है।
विज्ञापन


कमिश्नर एमपी अग्रवाल कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करने पहुंचे। समीक्षा के दौरान सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची और पुनरीक्षण अभियान में अब तक के काम को देखा गया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कार्य धीमा है। उसे तेज किया जाए। इसके बाद राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें कमिश्नर से सभी से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग देेने को कहा।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि 15 सितंबर से  शुरू पुनरीक्षण अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद 23 अक्तूबर के विशेष अभियान में सभी बूथों पर वोट बनाने एवं संशोधन के िलिए फार्म जमा किए जाएंगे। अभियान में अब तक 17458 नए वोटर बनने को फार्म-6 प्राप्त हुए, जबकि नाम कटवाने को 6882 फार्म-7 और संशोधन के लिए 2106 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं। इस ब्योरे को बेहतर करने को कहा गया। समीक्षा बैठक के बाद मंडलायुक्त ने बूथों पर पहुंचकर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन


उन्होंने निर्देशित किया कि औपचारिकताओं के नाम पर किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। इस दौरान डीएम सुजीत कुमार, एडीएमम भरतजी पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, एसडीएम एमपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।   डीआईजी ने भी दिए निर्देश शामली। सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक जितेन्द्र कुमार शाही ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव संपन्न कराने हेतु अभी से सतर्क हो जाएं।

गांवों और बूथों संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर प्रभावी कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि उसके अनुरुप जिला बदर, गुण्डा एक्ट आदि निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के एसडीएम के साथ बेहतर समन्वय बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें