शामली के आरके पीजी कालेज में रोवर्स रेंजर्स शिविर में गांठे बांधना सिखाती प्रशिक्षिका।
- फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रोवर रेंजर शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।
शुभारंभ रेंजर प्रभारी डॉ विनीता कुमारी ने स्काउट गाइड ध्वज के ध्वजारोहण से किया। प्रतिभागियों ने ध्वज गान एवं स्काउट गाइड प्रार्थना का गान किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने प्रतिज्ञा ली। प्रशिक्षण देने के लिए शिविर में डीओसी गीता रानी, नदीम मालिक एवं जिला काउंसलर अभिनव शर्मा ने प्रतिभागियों को कैंप फायर से अवगत कराया गया। स्वयंसेवकों ने बैटन पावेल के छह व्यायाम जो कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है को किया। उन्हें तीन ताल, स्वागत ताल एवं धन्यवाद ताल, विभिन्न प्रकार की गांठ जैसे की डॉक्टरी गांठ, जुलाहा गांठ, ग्रुप गांठ, ध्रुव गांठ, लघुकर गांठ एवं खूंटा फ़ांस आदि लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। रस्सी बिना काटे छोटा करने की विधि लघु कर गांठ प्रतिभागियों को बताई गई।
शिविर के अंत में प्रशिक्षकों ने लाठियों से टेंट बनाकर प्रतिभागियों को प्रदर्शित किया। शिविर में रोवर प्रभारी डॉ रोहित राणा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों ने शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिविर में रोहित कुमार, अर्पित वर्मा, आकाश, विनय शर्मा, अनिरुद्ध, गार्गी, तनु, अंचल, प्राची, आकांशा और हेमल रानी आदि मौजूद रहे।