फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलिंटियर्स ही जरूरत का सामान उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला बड़ीआल में बनाए गए हॉटस्पॉट सेंटर का निरीक्षण करते डीएम एसपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने बुधवार को शहर में चिह्नित हुए नए हॉटस्पॉट मोहल्ला बड़ीआल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हॉटस्पॉट मोहल्ले में रह रहे लोगों के लिए राशन सामग्री की सप्लाई के लिए चयनित किए गए वॉलिंटियर्स के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जरूरत की वस्तुओं की सप्लाई वॉलिंटियर्स के माध्यम से ही की जाए। इसके अलावा अधिकारियों ने मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे और सैनिटाइजेशन की जानकारी ली। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि पुलिस बल ड्यूटी पर मुस्तैद रहे एवं खुद को संक्रमण से बचाते हुए पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी करे। वॉलिंटियर्स मास्क का प्रयोग करते हुए पैरों में जूते पहने और हाथों में सैनिटाइजर का प्रयोग करें, जिससे संक्रमित होने का खतरा न बन सके । उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन बुधवार को भी डोर टू डोर सर्वे कर लोगों से जानकारी जुटाई। सर्वे में 26 टीमें लगी हुई है। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया सर्वे के दौरान जो संदिग्ध लोग मिल रहे हैं। उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

शामली के मोहल्ला बड़ीआल में पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देतीं डीएम जसजीत कौर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें