शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना का द्वितीय व तृतीय इकाई का एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों को व्यायाम कराए गए।
रविवार को कालेज में आयोजित शिविर का विषय फिट इंडिया मूवमेंट रखा गया। शिविर का शुरूआत सूर्य नमस्कार से की गई। इसके बाद शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. प्रवीण अहमद ने स्वयं सेवक एवं स्वयंसेविकाओं को महत्वपूर्ण व्यायाम कराए। इस दौरान स्वस्थ जीवन के लिए व्यायाम के महत्व पर चर्चा की गई। शिविर के अगले चरण में स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने साइकिल चलाने और मोटर वाहन का कम से कम इस्तेमाल करने के फायदों की चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. सीबी पटेल, डॉ. एमआर सैनी, आयुष, देशपाल और आशु आदि मौजूद रहे।