फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के प्रार्थनापत्र पर लिखा जाएगा वीआईपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ग्रामीण क्षेत्र से आए गरीब और सीधे साधे पीड़ित फरियादियों के लिए प्रशासन ने एक नई पहल की है । अब एसडीएम कार्यालय में आने वाले ऐसे पीड़ित व्यक्तियों की समस्या का वीआईपी की तरह 12 घंटे में समाधान होगा।
विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि यदि कोई गरीब अपनी फरियाद लेकर सरकारी कार्यालय पर चला जाता है ,तो उसकी सुनने वाला कोई नहीं होता। इस समस्या को देखते हुए एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को एक नई पहल शुरू कर है। एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा ने बताया कि उनके कार्यालय में अगर कोई पीड़ित फरियाद लेकर आता है और लगे कि उसकी समस्या गंभीर है तो वो फरियाद पत्र पर वीआईपी लिखकर अधिनस्थ कर्मचारियों को समाधान को भेजा जाएगा। इस संबंध में तहसील के सभी अधिनस्थों को पत्र जारी कर दिया गया है। एसडीएम के अनुसार यदि प्रार्थनापत्र पर वीआईपी लिखा आता है तो तहसील कर्मचारियों को तुरंत ही शिकायतकर्ता को साथ लेकर मौके पर जाकर जांच करनी होगी। 12 घंटे में समाधान कर 24 घंटे में रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें