फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिलों की भुगतान की स्थिति खराब मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। समीक्षा के दौरान मंडल की 17 चीनी मिलों में से मुजफ्फरनगर की चीनी मिल मंसूरपुर और टिकौला द्वारा शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। सहारनपुर जनपद की सरसावा देवबंद ननौता मिलों द्वारा 90 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। जिले में शामली चीनी मिल एवं थाना भवन चीनी मिल द्वारा भुगतान की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। गन्ना मंत्री द्वारा सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों से कहा गया कि पिछले मंदी के दो वर्षों में केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों में चीनी मिलों को ऋण तथा अनुदान किसानों के खाते में भेजकर चीनी मिल उद्योग को बड़ा सहयोग किया है।
विज्ञापन

बैठक में जिला अधिकारी अखिलेश सिंह, उपगन्ना, आयुक्त दिनेश्वर मिश्र सहारनपुर मंडल, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर केएम त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर राजेश्वर धर द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी शामली विजय बहादुर सिंह सहित मंडल की 17 चीनी मिलों के यूनिट हेड व प्रधान प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें