शामली। मोटर वाहन को दिए जाने वाले आकर्षक- महत्वपूर्ण पंजीयन नंबर के ऑनलाइन आरक्षण की व्यवस्था इस कार्यालय में पूर्व से लागू है, वर्तमान में प्रचालित चालू सीरीज यूपी 19एल गैर परिवहन यान वाहन पूर्ण हो गई है। नई पंजीयन सीरीज यूपी 19एल (गैर परिवहन यान वाहन) प्रारंभ की जानी है।
वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मुंशीलाल ने बताया कि इस समय क्क19रु की सीरीज में वीआईपी नंबरों की बुकिंग ई-आक्शन/FCFS द्वारा होगी। मुख्यालय के निर्देशानुसार पूर्ण हुई पंजीयन सीरीज P19K के (गैर परिवहन यान वाहन) के अवशेष रह गये अधिसूचित आकर्षक पंजीयन नंबरों पर विभार्गीय पोर्टल पर लॉक करने तथा नयी पंजीयन सीरीज UP19L (गैर परिवहन यान वाहन) के आकर्षक पंजीयकों (वीआईपी नम्बरों) की ई-आक्शन सेवा/FCFS को शुरू करने के लिए विभागीय पोर्टल https:/vahan.parivahan.gov.in/fancy पर प्रदर्शित किये जाने की कार्यवाही होगी। सामान्य/फेन्सी/वीआईपी नंबर के लिए 25 जून को प्रात: 10 बजे से नंबर बुक किए जा सकते है।