फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से फ्रिज बेचने के नाम पर हजारों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के एक व्यापारी के साथ युवक ने फ्रिज बेचने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ईदरीश बेग विहार कालोनी में जावेद किरयाना की दुकान करता है। पीड़ित के अनुसार दो दिन पूर्व उसे एक युवक ने सीआईएसएफ के जवान बताकर अपना आईकार्ड भेजकर सोशल साइड पर फ्रिज दिखाते हुए उसको बेचने की बात की। व्यापारी को एक डी फ्रिज की आवश्यकता थी, जिस कारण उसने देखने के बाद फ्रिज को लेने के लिए बोल दिया। आरोपी ने व्यापारी से आठ हजार रुपये में फ्रिज देने की बात तय कर रकम अपने खाते में डलवा ली। इसके बाद उससे डिलीवरी के नाम पर आठ हजार रुपये और ले लिए। जब उसके पास फ्रिज नहीं पहुंचा तो उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने बताया कि उनका सामान जल्द मिल जाएगा और 16 हजार रुपये और बैंक में जमा कराने को कहा। उसने 16 हजार रुपये और बैंक में जमा करा दिए। इसके बाद भी जब सामान नहीं पहुंचा तो आरोपी से बात की गई तो उसने और पैसे की डिमांड की। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें