फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
शामली एसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे गांव हसनपुर के ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में तीन दिन पहले पूर्व सैनिक को गोली मारकर घायल करने में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी ने परिजनों को कैंप कार्यालय पर बुलाकर वार्ता की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हसनपुर में रात को पूर्व सैनिक यशवीर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। उनके पुत्र उज्जवल ने कोतवाली में प्रधान के पति संजीव, सचिन और जगदीश के खिलाफ चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। दो आरोपी अभी फरार हैं। शुक्रवार को परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। उस समय एसपी विनीत जायसवाल वहां नहीं मिले। एसपी ने पीड़ित परिजनों को अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया। एसपी को घायल यशवीर की पत्नी सविता की तरफ से प्रार्थना पत्र देकर परिजनों ने इस घटना में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की मांग की। पूर्व सैनिक यशवीर के भाई राजकुमार ने बताया कि एसपी विनीत जायसवाल ने उन्हें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें