उंचागांव में संत कवि कबीर दास की जयन्ती मनाते शिव सेना के कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
कैराना। शुक्रवार को ऊंचा गांव निवासी शिवसेना प्रमुख पंडित शिव नारायण कौशिक के आवास पर भारतीय हिंदी साहित्य के महान कवि संत कबीर दास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी किया गया। संचालन मुकुंद कौशिक ने किया। इस दौरान सतीश रावल, विष्णु शर्मा, नवीन रावल, आशु शर्मा, पंडित दयानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।