फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाभवन के ग्रामीणों ने मांगा आवासीय दर का मुआवजा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पहुंचे थानाभवन क्षेत्र के लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। थानाभवन की वैष्णवी विहार पट्टी नौगांवा के निवासियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए अर्जित भूमि का आवासीय दर के मुताबिक मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम सदर से मुलाकात कर इन लोगों ने बताया कि खसरा संख्या 1046, 1047, 1048, 1049 भूमि आवासीय रेट के अनुसार खरीदी गई है। इस भूमि पर वैष्णवी विहार विहार कॉलोनी करबी 10 वर्ष से बसी हुई। जिसमें लोगों ने अपनी मकान और दुकान बनाकर चहारदीवारी की गई है। कुछ लोगों ने मकान बनाकर रहना भी शुरू कर दिया है। आरोप है कि इस भूमि का 3ए का प्रकाशन गलत तरीके से कृषि भूमि मानकर किया गया है। अधिकारियों ने भूमि का कोई मौका मुआयना नहीं किया। जबकि उन्होंने 3ए की आपत्ति में इस आवासीय कॉलोनी को मौका मुआयना कराने की मांग की थी। आवासीय कॉलोनी नेशनल हाईवे की जद में आने के बाद पीड़ितों की वर्षों की जमा पूंजी बर्बाद हो जाएगी। आवासीय रेट का कम से कम 6 गुणा इनके मालिकों को नहीं दिया जाता तो सभी बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने मामले में जांच कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान सुधीर कुमार, आदेश कुमार, विवेक कुमार, मामन कुमार, कंवरपाल, राजबीर सिंह, रामबीर, गुलशन, सतीश कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।

Villagers of Thana Bhavan asked for compensation for residential rate- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें