शामली। लोहिया गांव सिलावर में डीएम ओपी वर्मा की चौपाल में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बिजली, हैंडपंपों का प्रदूषित पानी, शौचालय निर्माण, पेंशन, गन्ना भुगतान, आवासहीनों को आवास दिलाने, गांव के रास्तों की मरम्मत, नाले व रास्तों पर अतिक्रमण आदि समस्याएं उठाई गईं।
मंगलवार को सिलावर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में चौपाल लगाई। डीएम ओपी वर्मा ने गांव में 1. 98 लाख रुपये की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलावर गांव को आदर्श गांव बनाने और गरीब, असहाय जरूरतमंद के चयन में विशेष सहयोग करें, ताकि गांव का कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सकें ।
डीएम ने गांव में महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया आवास, स्वच्छ शौचालय, पीने के पानी के लिए हैंडपंप, स्वास्थ्य सेवा, पशुओं का टीकाकरण, खाद बीज की उपलब्धता, मृृदा परीक्षण, शिक्षा का पठन पाठन कार्य, राशन वितरण, वृृद्धा विकलांग और निराश्रित महिलाओं को पेंशन, कानून व्यवस्था, सीसीरोड निर्माण, सोलर लाइट, आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन आदि कार्यों के संबंध में लाभार्थियों एवं ग्रामीण जनों के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में गहनता से समीक्षा की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान ग्रामवासियों की मांग पर डीएम ने ग्राम में नाले व रास्तों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार विरेंद्र मित्तल को नोटिस देकर कब्जा हटाने के साथ 122 बी के तहत अवैध कब्जाधारियों पर जुर्माना करने व हैंडपंपों में प्रदूषित पानी की जांच कराने के निर्देश दिए। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने संचालित विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। गांव में विद्युत के जर्जर तार बदलवाने गांव की बस्तियों में विद्युतीकरण कार्य फरवरी में कराने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, तहसीलदार विरेंद्र मित्तल, पुलिस उपाधीक्षक निशांक शर्मा, जल निगम के अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, बीएस ए राजदेव सिंह, बीडीओ प्रवीण कुमार, अंकुर सिंह, उदयवीर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।